Bath Castle के बाद एक और नए विवाद में फंसा BJP नेता, FIR दर्ज

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 10:34 AM (IST)

जालंधर (पुनीत): बाठ कैसल के निर्माण संबंधी शिकायत डाल कर रिश्वत लेने के मामले में विजीलेंस द्वारा पकड़े गए साजिशकर्त्ता अरविंद मिश्रा उर्फ अरविंद शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। भाजपा नेता अरविंद शर्मा के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, फ्लैट पर कब्जा करने के मामले में थाना सदर की पुलिस ने एफ.आई.आर. नंबर 42 के तहत अरविंद शर्मा व उसके साथी बावा पर धारा-420, 120-बी, 385, 417, 447, 448, 506 के तहत पर्चा दर्ज किया है। जालंधर हाइट-1, फोल्ड़ीवाल निवासी 71 वर्षीय महिला कविता घई पत्नी सुरेश घई की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

शिकायतकर्त्ता कविता द्वारा अरविंद शर्मा के खिलाफ जालंधर हाइट के फ्लैट नंबर एफ. 803 पर कब्जा करने की शिकायत की गई। इसमें बताया गया कि उसने हरमीत सिंह उर्फ बावा निवासी चाय आम, बस्ती शेख को 7-9-2020 को तय हुए एग्रीमैंट के तहत अपना फ्लैट किराए पर दिया। इसके बाद अरविंद शर्मा ने उस फ्लैट पर अपना कब्जा जमा लिया। कविता के मुताबिक आरोपियों द्वारा उन्हें कई बार धमकियां दी गई। अरविंद मिश्रा उर्फ अरविंद शर्मा व उनके साथी इस समय विजीलैंस की रिमांड पर चल रहे हैं। जी.टी. रोड पर स्थित बाठ कैसल मामले में 8 लाख रुपए लेने के आरोपों में पकड़े गए नगर निगम के ए.टी.पी. (असिस्टैंट टाऊन प्लानर) पंकज रवि शर्मा, साजिशकर्त्ता अरविंद मिश्रा, कुणाल कोहली को विजीलैंस ने बीते रोज अदालत में पेश किया जहां उक्त आरोपियों का 5 दिन का रिमांड मिला था।

बाठ कैसल के मालिक नरेन्द्र बाठ ने बताया कि एक शिकायत डालकर राजीनामा करने के बदले आरोपियों द्वारा 20 लाख रुपए मांगे गए थे व 10 लाख में सौदा तय हुआ था। इस संबंध में 2 लाख पहले दिए जा चुके थे जबकि 8 लाख रुपए देने के लिए शिकायतकर्त्ता व ए.टी.पी. को बी.एम.सी. चौक के नजदीक बुलाया गया, जहां पर आरोपी पकड़े गए। दोषियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, आई.पी.सी. की धारा 120बी के तहत विजीलैंस ब्यूरो थाना फ्लाइंग स्कॉयड-1, मोहाली में एफ.आई.आर. नं. 12 तिथि 21.3.23 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News