इस लड़के के जज्बे ने कर दिखाया कुछ ऐसा, जिसने भी देखा रह गया हक्का-बक्का
punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2016 - 09:18 AM (IST)
.jpg)
जालंधर: स्टंट रियलिटी शो एम.टी.वी.'रोडीज X4' में जालंधर के बलराज सिंह खैहरा ने शो दौरान दिखाए खतरनाक स्टंट के बल पर प्रसिद्धी हासिल की। उनके स्टंट जिसने भी देखे, वह सिर्फ देखता ही रह गया।
आपको बता दें कि तरनतारन के खडूर साहब में फ़िल्म 'उड़ता पंजाब' बना कर जहां पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की गई, उसी इलाके के सिख नौजवान ने 'रोडीज 4' का विजेता बन कर दिखा दिया है कि पंजाब के युवा किसी से कम नहीं हैं। विशेष बातचीत दौरान बलराज ने बताया कि उनका सफर गांव खडूर साहिब से शुरू हुआ , फिर पढ़ाई के सिलसिले में जालंधर आ गया। पढ़ाई दौरान उन पर विदेश जाने का भूत सवार था लेकिन कुछ कारणों की वजह से वे विदेश न जा पाए। इसके साथ ही उनके अंदर शुरू से ही फिटनैस का कीड़ा भी था जो उन्हें इस मुकाम तक ले गया। बलजीत ने बताया उनके दोनों कोच बलजीत सिंह नागोके और लेट डॉ रणधीर कुमार हस्तीर की बदौलत वे रोडीस X4 तक पहुंचे।
बलराज ने बताया कि पंजाब ने उन्हें काफी प्रसिद्धि दिलवाई लेकिन वे उसके नतीजे से खुश नहीं थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्मों में जाने की कोशिश की लेकिन जहां भी जाता यही सुनने को मिलता कि आपका फेस known नहीं है। जिसके बाद उन्होंने खुद को कुछ बनने की ठान ली।
उन्होंने बताया कि इस शो में जाने से पहले उन्हें इतना पता था कि अगर फिट हो तभी हिट हो , फिट और हिट के साथ- साथ फोकस्ड रहना भी बहुत ज़रूरी रहा। बस यही उनके हथियार बने। आखिरकार अब तक की रोडीस के इतिहास में किसी भी सरदार को यह खिताब नहीं मिला था।