ATM में कैश निकालते समय रहें सावधान! शातिर लुटेरे बना रहे लोगों को निशाना, 2 काबू

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 02:26 PM (IST)

जालंधर (शौरी): ATM में निकलवाने गए व्यक्ति के साथ बड़ी घटना सामने आई है। बस्ती अड्डा चौक के पास स्थित एक होटल के साथ HDFC बैंक के ATM में पैसे निकालने पहुंचे व्यक्ति से पैसे छीनने का प्रयास कर रहे 2 युवकों को लोगों ने काबू कर लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों युवकों की छित्तरपरेड़ भी की। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची।

PunjabKesari

ड्यूटी ऑफिसर ए.एस.आई. जमर्नजीत सिंह ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना नंबर 2 पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के ATM कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों युवक ATM में आने वाले ऐसे लोगों को अपना निशाना बनाते थे, जिन्हें ATM से पैसे निकालने की पूरी जानकारी नहीं होती थी। वे उन्हें गुमराह कर पैसे हड़पने का प्रयास करते थे। इसके अलावा ATM से पैसे निकालने वाले अन्य लोगों से भी पैसे छीनने की कोशिश करते थे। थाना नंबर 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आने वाले दिनों में पुलिस विस्तृत जानकारी मीडिया के साथ सांझा कर सकती है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News