पंचायती तलाक के बाद बेटी को जबरदस्ती भगा ले जाने वाली मां के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 11:07 AM (IST)

भोगपुर(सूरी): भोगपुर पुलिस ने एक औरत की तरफ से पति के साथ पंचायती तलाक के बाद अपनी बेटी को जबरदस्ती भगा ले जाने के आरोप में उसके पति के बयानों पर उक्त औरत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में संबंधित मनजीत सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी लुहारां चाहड़के ने पुलिस शिकायत दी थी कि 21 साल पहले उस का विवाह सुनीता रानी पुत्री गोपी चंद निवासी लुहारां चाहड़के के साथ हुआ था, जिसके बाद उस के 3 बच्चे पैदा हुए जिनों में 2 पुत्र और एक बेटी शामिल थे। 

उन्होंने कहा कि पत्नी सुनीता के अवैध संबंध किसी अन्य व्यक्ति के साथ बन गए जिस के बाद घर में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया और एक दिन वह अपना घर छोड़ कर उस व्यक्ति के साथ फरार हो गई। हालांकि वर्ष 2013 में मनजीत सिंह और सुनीता रानी के बीच पंचायती तौर पर तलाक हो गया। बड़े लड़के और लड़की के पालन पोषण की जिम्मेदारी पंचायत ने मनजीत सिंह को सौंप दी और छोटे लड़के के पालन पोषण की जिम्मेदारी सविता रानी को दे दी गई थी। इसे बाद वह अपने छोटे लड़के लवप्रीत सिंह को साथ लेकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ जाकर रहने लग पड़ी। 

मनजीत सिंह की लड़की जो कि 9वीं कलास की छात्रा थी, जिसको मिलने के लिए सुनीता रानी चोरी चोरी उस के स्कूल आती थी परंतु लड़की ने मां के साथ जाने से इंकार कर दिया था। कुछ दिन पहले नवनीत कौर घर से भोगपुर बाजार में किताबें लेने के लिए गई थी परंतु वह वापस घर न आई तो उन्होंने अपनी बेटी की खोज की गई। बेटी के बारे कुछ भी पता न लगने के बाद पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में शक जाहिर किया कि उसकी लड़की को उस की पूर्व पत्नी सुनीता रानी जबरदस्ती अपने साथ ले गई है। पुलिस की तरफ से सुनीता रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News