युवक ने दवाई समझ कर निगली जहरीली वस्तु

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 08:46 AM (IST)

जालंधर: हरगोबिंद नगर में रहते 25 वर्षीय एक युवक ने दवाई समझ कर कोई जहरीली वस्तु निगल ली। परिजनों ने युवक की हालत बिगड़ती देखी तो उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन कुछ समय बाद ही पीड़ित युवक को निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया था। देर रात तक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। 

फोकल प्वाइंट चौकी के ए.एस.आई. राजपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक दीपक निवासी हरगोबिंद नगर, धोगड़ी रोड कुछ दिनों से बीमार था। वह लेबर का काम करता था। शुक्रवार की शाम को दीपक ने दवाई समझ कर कोई जहरीली वस्तु निगल ली। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल आकर पता चला कि दीपक ने कोई जहरीली चीज निगल ली है। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया।  ए.एस.आई. राज पाल सिंह का कहना है कि दीपक की मां सुषमा ने ही यह सारी जानकारी दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News