भारत बंद का असर, किशनगढ़ चौक पुलिस छावनी में तबदील

punjabkesari.in Sunday, Feb 23, 2020 - 12:13 PM (IST)

किशनगढ़(बैंस): केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पूरे देश में एन.सी.आर., एन.आर.सी. और सी.ए.ए. आदि एक्ट के विरोध में अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा पूरे देश में आज भारत बंद की कॉल दी गई थी। 

इसी के अंतर्गत किशनगढ़ चौक में भी भीम आर्मी पंजाब के नेताओं, कुछ लोकल अम्बेडकर सेवाओं व कुछ अन्य जत्थेबंदियों द्वारा शान्तिमय तरीके से रोष प्रदर्शन करते हुए धरना लगाया गया है। जिससे जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक की बड़ी लाईनें लग गई हैं, लेकिन विशेष रूप से प्रदरशनकारियों द्वारा सभी एमरजैंसी सेवाओं का पूरा सम्मान करते हुए सभी गाड़ियों को बिना किसी रूकावट के गुजरने दिया जा रहा है।

PunjabKesari, Demonstration by people against central government

जिक्रयोग्य है कि किशनगढ़ चौक पुलिस छावनी में तबदील हो गया है। इस अवसर पर जिले के कई उच्च पुलिस अधिकारी सारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। धरना प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों से विशेष बातचीत करते हुए बताया कि यह शान्तिमय धरना प्रदर्शन करीब 5 बजे तक चलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Related News