इस हालत में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 02:41 PM (IST)

जालंधर- आए दिन दिल-दहला देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर पंजाब के जालंधर से आई है। जालंधर के रेलवे स्टेशन में रेलगाड़ी के नीचे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नं. 5 पर रेलगाड़ी के निचे आने से एक साधु की मौत हो गई, लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शाम करीब साढ़े पांच बजे प्लेटफार्म नं. 5 के पास से कुछ लोग गुजर रहे थे तभी उनकी नजर ट्रैक पर एक साधु जैसे शख्स की लाश पर पड़ी। इस पर लोगों ने स्टेशन मास्टर और जी.आर.पी को सूचना दी। 

शख्स की उम्र करीब 65-70 साल बताई जा रही है। उक्त बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। जी.आर.पी थाना सदर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News