DSP के बेटे की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 12:42 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में ग्रामीण पुलिस के डी.एस.पी के बेटे की दर्दनाक मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार डी.एस.पी सुखजीत सिंह के बेटे अजय पाल उर्फ लाली की बशीरपुरा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

PunjabKesari

खबर सामने आई है कि पुलिस को लाली की जेब से पर्ची मिली थी जिसमें डी.एस.पी सुखजीत सिंह का नंबर था। इसके बाद जब उन्हें फेन किया गया तो पता चला कि यह शव उनके बेटे का है। पुलिस द्वारा इस मामले की आत्महत्या के एंगल से जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस को कोई भी वाहन नहीं मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह पैदल ही यहां आया होगा। बेटे की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं डी.एस.पी. का दूसरा बेटा प्रिंस विदेश में है जिसके आने बाद मृतक लाल की अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News