पुरानी रंजिश के चलते किया युवक पर हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 02:44 PM (IST)

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा से एक युवक पर हमला करने की खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह स्थानीय वीर कॉलोनी पार्क में चार युवकों ने हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिस दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह उक्त युवक पर चार युवकों ने उस समय हमला कर दिया जब उक्त युवक वीर कॉलोनी पार्क में मौजूद था। हमलावरों ने युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

घायल युवक को यूथ वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान परसराम नगर निवासी अर्जुन सिंह पुत्र सुखचैन सिंह के रूप में हुई है। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मामले में कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News