इस हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 01:23 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : थाना  लाडोवाल  के अधीन आते सतलुज दरिया में आज एक व्यक्ति का शव पुलिस ने पानी में से  बरामद किया।  मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी वीर इंदर सिंह बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सतलुज दरिया पर रहने वाले गोताखोर रिंकू मेहरा ने सूचना दी कि सतलुज दरिया में एक व्यक्ति का शव पानी में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

मृतक व्यक्ति के शव  को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि  मृतक की उम्र  50 साल  के आसपास लग रही है। फिलहाल  मृतक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक के शव  को सिविल अस्पताल के शव  ग्रह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है। बाकी आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम करवाने के बाद की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News