थाना सदर के गांवों में निकाला फ्लैग मार्च

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 10:54 AM (IST)

जालंधर(महेश): कमिश्नरेट पुलिस के थाना सदर के कई गांवों में कल पुलिस व सिविल प्रशासन ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला, जिसके नेतृत्व में एस.डी.एम. जालंधर-1 जय इन्द्र सिंह व ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा ने किया। उनके साथ एस.एच.ओ. सदर रेशम सिंह, जंडियाला पुलिस चौकी प्रभारी जसवीर चंद व कानूनगो बूटा सिंह के अलावा और क्षेत्र के पटवारी भी मौजूद थे। इस दौरान खासकर किसानों व उनके पास काम करते प्रवासी मजदूरों को जागरूक किया गया कि वे पराली को किसी भी हाल में आग न लगाएं क्योंकि इससे वातावरण और दूषित हो रहा है।

ए.सी.पी. मेजर सिंह ढड्डा ने बताया कि पराली को आग लगाने को लेकर थाना सदर में 5 व थाना कैंट में एक केस दर्ज किया गया है। एस.एच.ओ. रेशम सिंह ने कहा कि सतनाम सिंह पुत्र अजीत सिंह व जोगिन्द्र सिंह पुत्र तेजा सिंह दोनों निवासी गांव चाचोवाल, शाम किशोर मंडल पुत्र संत नारायण मंडल निवासी गांव सलारपुर, मदन लाल पुत्र साधु राम निवासी गांव चित्तेवाणी तथा गुरजीत सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी गांव कंगणीवाल जिला जालंधर के खेतों में जाकर देखने पर वहां पराली को आग लगी सामने आई, जिसे लेकर इन पांचों पर थाना सदर में आई.पी.सी. की धारा-188 के तहत केस दर्ज किया गया।

इसी तरह थाना कैंट में गांव रहमानपुर निवासी गुरमुख सिंह पुत्र प्यारा सिंह के खेतों में पराली को आग लगाने को लेकर मुकद्दमा नं. 111 दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि थाना कैंट के प्रभारी इंस्पैक्टर रामपाल ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Related News