PTU के पूर्व वी.सी. डॉ. रजनीश अरोड़ा सहित सभी 10 आरोपी हुए बरी

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 05:13 PM (IST)

जालंधर  (भारती) : आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पूर्व वी.सी. डॉ. रजनीश अरोड़ा सहित डॉ. नछत्तर सिंह, परवीन कुमार, धनिन्दर तायल, आर.पी. भारद्वाज, गीतिका सूद, विश्वदीप, मृगेंद्र बेदी, आशीष शर्मा व समीर शर्मा को कपूरथला की माननीय अदालत ने उन पर दर्ज एफ.आई.आर. में दायर क्लोजर रिपोर्ट की सुनवाई दौरान बड़ी राहत देते बरी कर दिया है और क्लोजर रिपोर्ट को एक्सेप्ट करते हुए एफ.आई.आर रद्द करने की मंजूरी दे दी है।

जानकारी अनुसार माननीय एडिशनल सेशन जज कपूरथला जसपाल वर्मा ने सुनवाई करते जहां एफ.आई.आर रद्द करने की मंजूरी दी वही पूर्व डीन डॉ. एन.पी. सिंह द्वारा दायर चेलेंज याचिका को अलग से सुनवाई हेतु लंबित रख लिया है। इस दौरान डिप्टी डी.ए. अनिल कुमार, ए.डी.ए. शैलेन्द्र सिंह तथा विजिलेंस बयूरो की तरफ से DSP दलबीर सिंह सहित अन्य सभी आरोपियो के वकील जिनमे राजीव पूरी, मुकेश गुप्ता, इंदरजीत सिंह,  पंकज शर्मा आदि पेश हुए।

गौर होकि 2018 में यूनिवर्सिटी में करोड़ो की राशि का मिसयूज करने व कई अवैध नियुक्तियों के चलते विजिलेंस ने एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी जिसमे गत अगस्त माह में विजिलेंस ने क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी। वही पी.टी.यू. सूत्रों अनुसार 2021 में मौजूदा वी.सी. की टर्म समाप्त हो रही है तो ऐसे में डॉ. अरोड़ा एक बार फिर वी.सी. की नियुक्ति की रेस में नजर आ सकते है। वही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं चल रही है कि कांग्रेस सरकार में भाजपा ई तूती बोल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News