जालंधर में ब्लैकमेल, मारपीट और रंगदारी का मामला, पुलिस ने 4 आरोपी किए काबू

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 05:33 PM (IST)

जालंधर : जालंधर से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस्ती दानिशमंदा के कटरा मोहल्ले की रहने वाली रुबीना नामक महिला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 

मामले को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि रुबीना ने पु्लिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर शादी का फंक्शन था। जिसके लिए वह बूटा मंडी इलाके से मरी हुई भैंस का 15-20 किलो मीट लाए थे। इस दौरान उनके घर में धर्मेंद्र मिश्रा व उसके साथी आए। उन्होंने वीडियोग्राफी की और ब्लैकमेल करते हुए कहा कि वह उन पर गाय का मांस लाने का आरोप लगा कर कार्रवाई करवाएंगे अगर वह ऐसा नहीं चाहते को उन्हें 2 लाख रुपए दिए जाएं। इस दौरान युवकों द्वारा महिला से मारपीट की गई और एक बुजुर्ग महिला पर भी हाथ उठाया गया। उक्त परिवार के पास 2 लाख रुपए नहीं थे जिसके बाद आरोपी 60 हजार रुपए लेकर चले गए। घटना के बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। 

इस मामले में पुलिस ने तुरंत बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धर्मेंद्र मिश्रा सहित 4 लोगों को काबू किया है और धर्मेंद्र मिश्रा की पिस्तौल भी बरामद की है। वहीं इस मामले में 2 व्यक्ति फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News