जालंधर में NEET पेपर लीक मामले में छात्रों का प्रदर्शन, अलर्ट मोड पर पुलिस, सड़कों पर की बैरिकेडिंग

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 03:01 PM (IST)

पंजाब डेस्क : नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच जालंधर में भी छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए DC ऑफिस के बाहर धरना लगा दिया है। इसके बाद जालंधर में प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि डीसी ऑफिस जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक  धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तक तक विरोध जारी रहेंगा। 

जालंधर में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वह युवाओं से बातचीत के लिए तैयार हैं। बता दें कि बीते कई दिनों से नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर Gen-Z प्रदर्शन कर रहे थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News