जालंधर में चेन स्नैचर गिरफ्तार, महिला के गले से सोने की चेन झपटकर हुआ था फरार

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 07:16 PM (IST)

जालंधर (पंकज/कुंदन) : थाना नंबर 7 की पुलिस ने लूटपाट के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान और राजन वासी बस्ती मिट्ठू जालंधर के रूप में हुई है। थाना नंबर 7 के थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर एक महिला की गले में डाली हुई सोने की चेन को छीन कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि वारदात में शामिल उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है।

थाना नंबर 7 के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई थी। महिला सड़क से गुजर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने अचानक उसके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी जांच के साथ-साथ मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में सफलता हासिल की। जांच के दौरान पुलिस ने राजन को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News