जालंधर में दिनदहाड़े लूट, लुटेरों ने नाबालिग को बनाया, तलवार दिखाकर उतारा सोने का लॉकेट

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 09:16 PM (IST)

जालंधर। शहर में दिनदहाड़े नाबालिग बच्चे से लूट की वारदात सामने आई है। किशनपुरा चौक की ओर दोमोरिया पुल के पास ट्यूशन से साइकिल पर घर लौट रहे नाबालिग को एक युवक ने पहले साइकिल में टक्कर मारकर रोक लिया। इसके बाद कृपाण दिखाकर डराते हुए उसके गले में पहना सोने का लॉकेट छीन लिया और मौके से फरार हो गया।

नाबालिग के मुताबिक, वह इकहरी पुली से साइकिल पर अपने घर की ओर जा रहा था। शाम करीब 5:30 बजे दोमोरिया पुल के पास निहंग के वेश में आए युवक ने उसकी साइकिल में टक्कर मारी। टक्कर के बाद जब उसने रुकने की कोशिश की तो आरोपी ने कृपाण निकालकर उसे धमकाया और गले में पहना सोने का लॉकेट उतार लिया।

वारदात के दौरान नाबालिग को मामूली चोटें भी आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही थाना नंबर-3 की पुलिस मौके पर पहुंची।

जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News