जालंधर के एक रिसॉर्ट में शादी के फंक्शन में मची भगदड़! हुआ कुछ ऐसा जो सोचा न था

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 12:46 PM (IST)

जालंधर (महेश): शादी समारोह में अचानक अफरा-तफरी का मामला पैदा हो गया। मिला जानकारी के मुताबिक परागपुर जी.टी. रोड पर स्थित एक रिजार्ट में वीरवार की रात को आयोजित एक शादी समारोह में सोने के गहनों व नकदी वाला पर्स चोरी हो गया। इस सबंधी साहिल कुमार पुत्र अमृत पाल निवासी टावर एन्क्लेव द्वारा शिकायत परागपुर चौकी की पुलिस को लिखित रूप से दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने पर्स चोरी करने वाले चोर की तलाश शुरू कर दी है।

सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक करने पर पता चला है कि पर्स एक 13-14 साल के बच्चे द्वारा चोरी किया गया है जो कि कैमरे में कैद पाया गया है। साहिल ने चोरी हुए पर्स में हजारों रुपए की नकदी के अलावा 2 तोले सोने की 2 लेडीज रिंग, अढ़ाई तोले का एक सोने का हार सैट व 5 ग्राम की एक अंगूठी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News