बारिश में भी नहीं रुकेगी ड्यूटी: जालंधर ट्रैफिक पुलिस के लिए खास इंतजाम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 07:30 PM (IST)

जालंधर: बारिश के मौसम में भी ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को रेनकोट और डंप बूट वितरित किए गए। यह पहल पुलिस कमिश्नर आईपीएस सतिंदर सिंह के निर्देशों पर तथा एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह (PPS) और एसीपी ट्रैफिक, कमिश्नरेट जालंधर की निगरानी में की गई। इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम (ERS) ऑफिस, ट्रैफिक विंग, कमिश्नरेट जालंधर द्वारा यह सामग्री ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को सौंपी गई। इस दौरान 100 रेनकोट और 100 डंप बूट बांटे गए।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रेनकोट और डंप बूट मिलने से वे प्रतिकूल मौसम में भी बिना किसी बाधा के अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे और आम जनता को बेहतर ट्रैफिक सेवाएं उपलब्ध कराते रहेंगे।  पुलिस विभाग का कहना है कि कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, ताकि वे हर परिस्थिति में जनता की सेवा के लिए तत्पर रह सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News