जालंधर के Spa Center में पुलिस की Raid, मौके पर कई युवक-युवतियां काबू
punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 04:16 PM (IST)
जालंधर (सोनू): शहर में एक स्पा सेंटर में पुलिस रेड की सूचना मिली है। पुलिस द्वारा स्पा सेंटर में मौके पर युवक-युवतियों को काबू किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना 7 के अधीन आते गढ़ा रोड पर स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड की है। इस दौरान पुलिस 4 से 6 युवक और 8 से 10 युवतियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि इलाके में स्पा सेटरों के बारे में पुलिस को कई बार शिकायतें मिल रही थी, जिसके चलते आज पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की।

कहा जा रहा हैकि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने जाने की पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस अभी अन्य स्पा सेंटरों पर दबिश देने की तैयारी में है। वहीं ग्रैंड स्पा सेंटर में हुई रेड को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस कार्रवाई को लेकर अन्य स्पा सेंटरों में हलचल मच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्पा में चल रही गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी गढ़ा रोड पर स्थित अन्य स्पा सेंटरों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा चुकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

