जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर CBI की रेड, सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 05:28 PM (IST)
जालंधर: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए रेलवे के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विजिलेंस ने नहीं, बल्कि चंडीगढ़ से आई CBI की टीम ने की है।
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन स्थित ब्रिज वर्कशॉप में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर मिलिंद को 66 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रेलवे के ही एक ठेकेदार की ओर से इस संबंध में सीबीआई के पास शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और इसके बाद टीम ने जालंधर कैंट में कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान सीबीआई टीम ने आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ चंडीगढ़ ले गई। मामले में आगे की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। इस संबंध में थाना RPF के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि कार्रवाई सीबीआई की टीम ने की है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सीबीआई के चंडीगढ़ कार्यालय से ही मिल सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

