CBI जांच में जालंधर के नेता का नाम आने की चर्चा, जल्द हो सकती है पूछताछ

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 12:07 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच में नई अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब में मुख्यमंत्री के OSD को CBI की ओर से समन भेजे जाने के बाद एक नई चर्चा छिड़ गई है। दरअसल, जालंधर के एक नेता का नाम भी जांच के दायरे में आने की चर्चा है।

दावा किया जा रहा है कि CBI की ओर से तैयार की गई संभावित सूची में इस नेता का नाम शामिल है और उन्हें जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। नेता का नाम सामने आने पर जालंधर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वही सीबीआई के द्वारा नेता से उनके नामों की प्रॉपटी की लिस्टे मांगी गई है एक नजदीकियों रिश्तेदारों के नाम की प्रॉपटी लिस्ट के रिकार्ड खंगाले जा रहे है।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान नेता से जुड़े कुछ कार्यों पर सवाल उठे हैं। CBI इन कार्यों से संबंधित तथ्यों और दस्तावेजों की जांच कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है और न ही संबंधित नेता का नाम सार्वजनिक हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News