जालंधर में सीनियर डिप्टी मेयर के वार्ड में गंदगी का आलम, बदबू से दुकानदारों और लोगों का बुरा हाल
punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 11:00 AM (IST)
जालंधर (महेश): दकोहा से तल्हन को जाते रास्ते में आते अरमान नगर रेलवे फाटक के पास पिछले कई साल से नारकीय हालात बने हुए हैं और यह इलाका सीनियर डिप्टी मेयर के वार्ड नंबर-10 में पड़ता है। यहां से लोगों का निकलना बहुत ही मुश्किल बना हुआ है। जाम सीवरेज के कारण फैली हुई गंदगी की बदबू के कारण आस-पास रहते लोगों तथा दुकानदारों का बहुत ही बुरा हाल हुआ पड़ा है। हर समय बीमारियां फैलने का डर बना रहता है।
बरसात न होने पर भी यहां के हालात ऐसे रहते हैं जैसे कि अभी बरसात होकर हटी हो। लोगों ने कहा कि इस गंभीर समस्या के हल के लिए वह कई बार नगर निगम तथा इलाका कौंसलर को कह चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण उन्होंने तो अब कहना ही बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था सबंधी किए जा रहे सभी दावे झूठे और खोखले साबित हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

