जालंधर में भाजपा वर्कर के घर पर हमला, इलाके में दहशत
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 01:09 PM (IST)
पंजाब डेस्क : जालंधर में भाजपा वर्कर के घर पर हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर वेस्ट स्थित बस्ती शेख इलाके से ये मामला सामने आया है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता अश्विनी अटवाल का कहना है कि गत रात आधा दर्जन से अधिक युवकों द्वारा उनके घर पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई और घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे टूट गए। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना के बाद परिवार और इलाके के लोगों में दहशत पाई जा रही है। यह पूरी वारदात सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। भाजपा कार्यकर्ता अश्विनी अटवाल ने इंसाफ की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

