त्यौहारी सीजन को लेकर सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट, GRP और RPF ने की जांच

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 10:25 AM (IST)

जालंधर (पुनीत): त्यौहारी सीजन शुरू हो चुका है और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसी को देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ की ओर से सिटी रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए गहन चैकिंग अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वायड की मदद से स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों और यात्रियों के सामान की जांच की गई। अभियान का उद्देश्य स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना रहा।

जीआरपी के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर बलवीर सिंह घुम्मण की अगुवाई में की गई चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने प्लेटफार्मों पर मौजूद यात्रियों और उनके सामान की जांच की। डॉग स्क्वायड की मदद से स्टेशन के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ली गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई। चैकिंग अभियान के दौरान यात्रियों को सुरक्षा संबंधी हिदायतें भी दी गईं। उन्हें किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया। त्यौहारी सीजन में भीड़भाड़ के मद्देनजर यात्रियों को अपने सामान की निगरानी रखने और अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। जीआरपी व आरपीएफ की ओर से स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने और यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने के लिए चैकिंग अभियान चलाया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News