पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्नैचिंग के आरोप में 3 काबू
punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 05:16 PM (IST)
जालंधर (कुंदन, पंकज): जालंधर की 120 फीट रोड पर तीन युवकों को मोबाइल छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बस्ती बावा खेल जय इंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास एक युवक आया था जिसका कहना था कि 3 युवक उसका मोबाइल छीन कर ले गए हैं। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने 3 युवकों को काबू कर लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

