पंजाब में अगले 3 घंटे भारी बारिश का Alert, 5 जिलों में चेतावनी जारी
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 07:48 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसी बीच आने वाले 3 घंटे कई जिलों के लिए बेहद भारी हैं। पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अगले 3 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
जारी अलर्ट के अनुसार पंजाब के कई जिलों के तेज बारिश की हो सकती है। SDMA ने अमृतसर, बरनाला, गुरदासपुर, जालंधर और कपूरथला जिलों के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। SDMA ने कहा है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या सहायता की जरूरत पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं।
वहीं आपको बता दें कि, मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक पंजाब में मौसम का बड़ा अनुमान लगाया है। इन दिनों पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

