Amritsar में पति पर तीसरी शादी का आरोप, पत्नी के समर्थन में उतरे संगठनों ने दी चेतावनी

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 05:19 PM (IST)

अमृतसर(टोडरमल): महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट करने व पति पर तीसरी शादी करने के आरोपों के विरुद्ध पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता मनजिंदर कौर के अनुसार उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उसकी 9 साल की एक बेटी भी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के कार्यालय में काम करने वाली एक अन्य महिला के साथ उसके कथित संबंध हैं। महिला का कहना है कि इसी वजह से उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि वह पहले भी विभिन्न पुलिस थानों में शिकायतें दे चुकी है लेकिन अभी तक उसे इंसाफ नहीं मिला। उसने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर इंसाफ दिलाने की मांग की है।

महिला के समर्थन में आए संगठनों के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में पीड़ित महिला को इंसाफ नहीं मिला, तो वे रोष प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर मनजिंदर कौर, शब्बीर द्रविड़, रिंकू जी.एम, डॉ हरीश शर्मा, लक्की वैद आदि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News