Amritsar : पुलिस की इस इलाके में Raid, 13 संदिग्ध राऊंडअप, जानें मामला

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 11:44 PM (IST)

अमृतसर  (रमन) : नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत गुरुवार तड़के मकबूलपुरा के हॉटस्पॉट इलाके में विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान 13 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया जबकि एक व्यक्ति के कब्जे से गांजा और नशीली गोलियां बरामद होने का मामला सामने आया है। इसके अलावा नाकाबंदी के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे गए।

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के दिशा-निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व करते हुए डी.सी.पी. रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि मकबूलपुरा, गुरु तेग बहादुर नगर और आसपास के कुछ क्षेत्रों को नशीली गतिविधियों के मद्देनजर 'हॉटस्पॉट' के रूप में चिन्हित किया गया है। इन इलाकों में पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News