जालंधर में 14 साल की नाबालिगा से Rape, शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 10:48 PM (IST)

जालंधर: शहर में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक प्रवासी युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ यौन अपराध किया। घटना वेस्ट इलाके की बताई जा रही है, जहां पर एक प्रवासी युवक द्वारा नाबालिगा से दरिंदगी की हदें पार की गई हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी इलाके में फैलने के बाद लोगों में रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने नाबालिग के साथ कथित अपराध करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में नाबालिग की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News