जालंधर में DSC कर्मचारी की मौत से मचा हड़कंप, कमरे में निगला जहरीला पदार्थ

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 06:44 PM (IST)

जालंधर: आदमपुर में तैनात डिफेंस सिक्योरिटी कोर (DSC) के कर्मचारी प्रवीन कुमार की दो दिन तक इलाज चलने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कपूरथला चौक स्थित NHS अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।  फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। प्रवीन कुमार कठुआ का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, करीब 45 वर्षीय प्रवीन कुमार एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होने के बाद DSC में नौकरी कर रहे थे और काफी समय से आदमपुर में तैनात थे। जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथी कर्मचारियों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद उसे कमरे में बेहोशी की हालत में पाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी 2 दिन बाद मौत हो गई है। प्रवीन कुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। फिलहाल, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News