पंजाब में 16 अक्तूबर को छुट्टी! कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर
punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 08:02 PM (IST)
पंजाब डेस्कः पंजाब में 16 अक्टूबर को छुट्टी को लेकर हम अपडेट सामने आई है। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जन्मदिवस के अवसर पर कर्मचारियों को 16 अक्टूबर को छुट्टी लेने का मौका मिल सकता है।। हालांकि, इस खबर के साथ एक जरूरी बात भी जुड़ी है—यह सामान्य सरकारी छुट्टी नहीं, बल्कि आरक्षित छुट्टी (RH) है। ऐसे में सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी होना जरूरी नहीं है।
दरअसल, आरक्षित छुट्टी का अर्थ है कि पात्र सरकारी कर्मचारी निर्धारित नियमों के अनुसार अपनी इच्छा से इस दिन छुट्टी ले सकते हैं। यह अनिवार्य सार्वजनिक अवकाश से अलग होती है। इसलिए कर्मचारियों को छुट्टी लेने से पहले अपने विभाग के नियमों और लागू निर्देशों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी का सिख इतिहास में विशेष स्थान है। उनके जीवन को संघर्ष, वीरता और बलिदान की मिसाल के रूप में याद किया जाता है।

