जालंधर जिमखाना क्लब चुनावी सरगर्मियां तेज, अचीवर्स ग्रुप ने उतारे 4 उम्मीदवार
punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 02:51 PM (IST)
जालंधर : अचीवर्स ग्रुप के अरविंद अबरोल, सतीश ठाकुर गोरा , विजय खुल्लर और मनदीप सिंह गुजराल ने बताया कि जालंधर जिमखाना क्लब के आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं। चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही विभिन्न समूहों ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में अचीवर्स ग्रुप से चार प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए धीरज सेठ, सेक्रेटरी पद के लिए अमित कुकरेजा, जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए हरप्रीत सिंह (गोल्डी) तथा ट्रेजरर पद के लिए सौरव खुल्लर के नाम सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, सभी संभावित उम्मीदवार लंबे समय से क्लब की गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और सदस्यों के बीच उनकी अच्छी पहचान है। अचीवर्स ग्रुप क्लब में पारदर्शी कार्यप्रणाली, बेहतर प्रबंधन, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार तथा सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देने के मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है।

बताया जा रहा है कि अचीवर्स ग्रुप जल्द ही अपनी 10 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव टीम के नाम भी सार्वजनिक कर सकता है। इसके बाद चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की संभावना है। जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर सदस्यों में उत्साह का माहौल है। विभिन्न समूह अपने-अपने स्तर पर संपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। ऐसे में अचीवर्स ग्रुप से चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद क्लब की चुनावी सरगर्मियों ने और गति पकड़ ली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

