गोपाल नगर गोलीकांड: सी.आई.ए. स्टाफ ने एक और अरोपी किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 02:46 PM (IST)

जालंधर (वरुण): गोपाल नगर गोली कांड में सी.आई.ए. स्टाफ ने पंचम को भी गिरफ्तार कर लिया है जिससे हथियार बरामद हुए हैं, उसे देर रात काबू किया गया था। गत दिन पंचम के करीबी सुभाना को हिरासत में ले लिया गया था। सी.आई.ए .स्टाफ ने वीरवार को उसे घर के नजदीक से उठाया था। वहीं इसी केस में नामजद साहिल उर्फ केला की गिरफ्तारी भी हो गई है। आज इस मुद्दे को लेकर एक प्रैस कान्फ्रैंस की जा रही है।

गौरतलब है कि पंजम को भी। सुभाना के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज नही किया था लेकिन पंचम का करीबी होने के कारण और पंचम की लोकेशन जानने के लिए उससे पूछताछ की जा रही थी। वहीं सुभाना के परिवार ने गोली कांड के दिन की सी.सी.टी.वी. मीडिया में जारी करके दावा किया कि जिस समय गोली चली तब सुभाना घर मे ही थी। बता दें कि गोपाल नगर में पंचम गैंग ने अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु रोक कर उस पर हमला कर दिया था। जब हिमांशु भागने लगा तो पिम्पू नाम के आरोपी ने फायरिंग कर दी थी। गोली हिमांशु को नही लगी लेकिन एक राहगीर के जांघ में लग गई थी। थाना 2 में हिमांशु के बयानों पर पंचम, पिम्पू, मिर्जा, साहिल उर्फ केला, सेठी व कुछ अज्ञात हमलावरों खिलाफ केस दर्ज किया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News