मेजर सिंह V/S सिमरजीत सिंहः अपनी ही सरकार में दबंगई कर फंस रहे कांग्रेसी नेता
punjabkesari.in Wednesday, Jan 20, 2021 - 02:14 PM (IST)
 
            
            जालंधर: पंजाब में कांग्रेस की सरकार है लेकिन सरकार में अहम पदों पर बैठे पार्टी के अपने नेता ही लगातार विवादों में फंसते जा रहे है। खासकर जालंधर से संबंधित नेताओं के शायद इन दिनों अच्छे दिन नहीं चल रहे।
हाल ही में मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह लक्की नगर निगम के कर्मचारियों के साथ विवादों के बाद पर्चा दर्ज करवा बैठे थे। इस मामले को अभी करीब एक महीना ही हुआ था अभी जालंधर में पार्टी के दूसरे बड़े नेता मेजर सिंह भी पर्चा दर्ज करवा बैठे है। लक्की पर तो एम.टी.पी. के साथ विवाद के बाद केस दर्ज किया गया था लेकिन मेजर सिंह पर तो मारपीट करने तथा आर.टी.आई. एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर नाक की हड्डी तोड़ने को लेकर धाराएं लगाई गई है। नेताओं की इस बढ़ रही दबंगई से यह बात सामने आ रही है कि नेता लोग जोश में होश खोने के तो आदि है ही साथ ही नियमों को ताक पर रखकर लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने में भी पीछे नहीं। 
RTI Activist केस में Twist 
कांग्रेसी नेता पंजाब खादी बोर्ड के डॉयरेक्टर मेजर सिंह और आर.टी.आई. एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह के बीच का विवाद में नया मोड़ आया है। हाल ही में सिमरनजीत की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उसकी नाक की हट्टी टूटी हुई है। थाना नई बारादरी की पुलिस ने मेजर सिंह सहित अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद आर.टी.आई. एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह ने कहा कि मेजर सिंह अपने ही षड्यंत्र में फंसना शुरू हो गए है और आगे भी काफी उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा क्योंकि उन्होंने झूठ पर सारा खेल खेला है। वहीं कांग्रेस की सरकार होते हुए भी मेजर सिंह खुद का बचाव नहीं कर सकें जिससे विवाद और ही गहराता जा रहा है।
बता दें कि कांग्रेसी नेता एवं खादी बोर्ड पंजाब के डायरैक्टर मेजर सिंह व आर.टी.आई. एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह के बीच 16 दिसम्बर को जे.डी.ए. आफिस के बाहर विवाद हुआ था। मेजर सिंह ने सिमरनजीत सिंह पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे जबकि सिमरनजीत सिंह ने सभी आरोपों को नकारा था। उसके बाद से लगातार दोनों तरफ से एक-दूसरे पर करोड़ों रुपए का घोटाला करने के आरोप लगते आए है। इसी बीच मेजर सिंह ने पनसप के चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू पर भी सिमरनजीत सिंह का गलत काम में साथ देने का आरोप लगाया था लेकिन बाद में इन बयानों से उन्होंने यूटूर्न ले लिया था।
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 
                     
                             
                             
                             
                            