जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, गुम हुए 5 मासूमों को परिवार से मिलाया

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 05:41 PM (IST)

जालंधर: जालंधर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रेलवे स्टेशन के नजदीक गुम हुए 5 बच्चों को बचाया है। आपको बता दें कि जालंधर के पुलिस कंट्रोल रूम को रेलवे स्टेशन के पास 5 बच्चों के गुम होने की सूचना मिली। उसके बाद डिवीजन नं. 3 के हाउस अफसर ने तुरंत बच्चों को छुड़वाया और उनके माता पिता के पता लगाने की कोशिश की। 

कई घंटों की कोशिश के बाद पुलिस उनके माता-पिता को ढूंढने में कामयाब रही। वहीं पता चला कि बच्चे बुल्लोवाल से जालंधर बस में सफर करके  घर का रास्ता भूल गए थे। बच्चों को सुरक्षित उनके माता-पिता को सौंप दिया। बच्चों के माता-पिता ने धन्यवाद किया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News