जालंधर के इस बार में नाबालिग लड़कों ही नहीं लड़कियों को भी परोसा जाता था हुक्का

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2020 - 04:05 PM (IST)

जालंधर (वरुण): अर्बन स्टेट फेज-2 में बज्ज नामक हुक्का बार को बुक्की हितेश जे. ई. अपने अन्य बुक्की पार्टनर के साथ मिलकर चला रहा था। पुलिस ने इस केस में गिरफ़्तार हुए मकान मालिकों और ग्राहकों सहित 14 लोगों को ज़मानत पर रिहा कर दिया है। हितेश अभी गिरफ़्तार नहीं हुआ है।
PunjabKesari
हैरानी की बात है कि इस हुक्का बार में नाबालिग नौजवान ही नहीं बल्कि लड़कियों को भी हुक्का परोसा जाता था। ए.सी.पी. माडल टाऊन हरिन्दर सिंह गिल ने बताया कि बज्ज हुक्का बार के मालिक हितेश जे. ई. निवासी मकसूदां सहित अभय महेंद्रू पुत्र सुनील महेंद्रू निवासी महेंद्रू मोहल्ला सहित अन्य लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया था, जिन्हें ज़मानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने रात को ही हुक्का बार में ताला लगा दिया था। मौके पर पुलिस ने हुक्के भी ज़ब्त किए थी।
 

बता दें कि थाना नंबर 7 में इससे पहले इंस्पेक्टर नवीनपाल एस.एच.ओ. था, जिनकी मई महीने में ट्रांसफर हो गई थी और उनकी जगह थाना नंबर 7 में एस. आई. कमलजीत सिंह को एस. एच. ओ. की कमान सौंपी गई थी। इंस्पेक्टर नवीन पाल के होते हुए स्थानीय लोगों में पुलिस का डर बना रहता था लेकिन थाना नंबर 7 के इंचार्ज एस. आई. कमलजीत सिंह सरकारी फ़ोन तक उठाना ज़रूरी नहीं समझते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News