जालंधर में Powercut, कई इलाकों की बिजली गुल

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 07:54 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में बिजली कट लगने जा रहा है। PSPCL की ओर से 11 केवी डकोहा फीडर और सेंट्रल मिल फीडर पर तकनीकी कार्य के चलते डेढ़ घंटे का इमरजेंसी शटडाउन लगाया गया है। इस दौरान संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी दकोहा फीडर के तहत आने वाले कमल विहार, ठाकुर सिंह कॉलोनी, शौर्य ग्रीन और नीति श्री फ्लैट्स में करीब 1.30 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कट 7.30 बजे से लगेगा, जो डेढ़ घंटे तक रहेगा।

वहीं, 11 केवी सेंट्रल मिल फीडर पर भी डेढ़ घंटे के इमरजेंसी शटडाउन के कारण बशीरपुरा, ठाकुर सिंह कॉलोनी, संतोषी नगर और काजी मंडी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News