भीषण गर्मी में Power Cut का डबल अटैक! घंटों की बिजली कटौती से लोग बेहाल

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 10:53 PM (IST)

जालंधर (पंकज/कुंदन): पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऊपर से पंजाब का बिजली विभाग लोगों के घरों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में भी असफल नजर आ रहा है। जालंधर के अधिकांश इलाकों में कई-कई घंटों की बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों का बुरा हाल है।

घरों में बिजली न होने के कारण पानी की सप्लाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि बारिश न होने और जिन बिजली उत्पादन इकाइयों (पावर प्लांटों) से पंजाब को बिजली मिल रही है, वहां यूनिटें दिन-रात लगातार चलने के कारण कुछ तकनीकी खराबियां आ गई हैं। इसी वजह से पंजाब को अपेक्षा से कम बिजली मिल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News