Punjab में बिजली के बकाया बिल होंगे माफ! पूर्व CM चन्नी ने किया ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 11:09 AM (IST)

जालंधर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि अगर उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आती है, तो बिजली के बकाया बिल माफ करने का फैसला फिर से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साल 2021 में उनकी सरकार ने 2 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के बकाया बिल माफ किए थे। अब दोबारा सरकार बनने पर इसी फैसले को फिर से लागू कर लोगों को राहत दी जाएगी।

चन्नी ने अपनी पिछली सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने आम लोगों, गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत देने के लिए कई अहम फैसले लिए थे। बिजली के बकाया बिल माफ करने का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करना था।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोबारा सत्ता में आने पर उनकी सरकार जनहित से जुड़े फैसलों को प्राथमिकता देगी। चन्नी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि आम जनता को आर्थिक राहत देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News