Punjab Bandh: जालंधर-परागपुर हाईवे पर किसानों ने लगाया धरना, वाहनों की लंबी कतारें
punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 12:01 PM (IST)
जालंधर: मानसा में परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर किसानों ने जालंधर-परागपुर नेशनल हाईवे पर धरना दिया। किसान संगठनों के सदस्य सड़क पर बैठ गए, जिसके चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पंजाब बंद के आह्वान के तहत किसान संगठनों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे बंद करने का ऐलान किया था। इसी के चलते किसान जालंधर-परागपुर हाईवे पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान संगठनों ने परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है।

