पंजाब बंद के समर्थन में अकाली दल कल जालंधर DC ऑफिस में देगा धरना

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 09:23 PM (IST)

जालंधर: पंजाब बंद के समर्थन में शिरोमणि अकाली दल जालंधर शहरी और यूथ अकाली दल जालंधर शहरी की ओर से कल सुबह 10 बजे डी.सी. ऑफिस, जालंधर में धरना दिया जाएगा। इस संबंध में दोनों संगठनों ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल हों और पंजाब के हकों व इंसाफ के लिए एकजुटता दिखाएं।

संगठनों ने कहा कि पंजाब के हकों की आवाज बुलंद करने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से धरने में पहुंचकर सहयोग देने की अपील की है।

जिक्रयोग्य है कि परविंद्र झोटा हत्याकांड के विरोध में कल पंजाब बंद का ऐलान किया गया है, जिसके चलते सभी एमरजैंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रहेगा। कमेटी के अनुसार, सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद का ऐलान किया गया है, जिसमें इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियां बंद रखने की अपील की गई है। स्कूल और कॉलेज भी बंद रखने का ऐलान किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News