फोकल प्वाइंट में आबंटित प्लाट किसी के नाम पर, जी.एस.टी. नम्बर किसी और के नाम पर

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 01:08 PM (IST)

जालंधर(धवन): स्थानीय फोकल प्वाइंट पी.एस.आई.ई.सी. द्वारा आबंटित किया गया प्लाट किसी अन्य के नाम पर था परन्तु उसी प्लाट को आधार बनाकर जी.एस.टी. नम्बर अन्य किसी व्यक्ति ने ले लिया है। 

ऐसी स्थिति में प्लाटधारक महिला ने जी.एस.टी. अधिकारियों से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पी.एस.आई.सी. ने फोकल प्वाइंट में प्लाट को किसी अन्य के नाम पर अलॉट किया था। संबंधित व्यक्ति की मौत के बाद उस प्लाट पर अधिकार उसकी पत्नी का हो गया। संबंधित प्लाट के कागजात व अन्य दस्तावेज भी संबंधित महिला के नाम पर है परन्तु बताया जा रहा है कि संबंधित प्लाट के आधार पर एक अन्य निकटस्थ रिश्तेदार ने जी.एस.टी. नंबर विभाग से ले लिया है। 

पी.एस.आई.ई.सी. से भी संबंधित महिला ने मांग की है कि वह जी.एस.टी. अधिकारियों के साथ तालमेल करते हुए देखें कि संबंधित रिश्तेदार ने किस तरह से जी.एस.टी. नम्बर इन अधिकारियों को धोखे में रखकर अपने नाम पर अलॉट करवा लिया है, जबकि प्लाट के कागजात भी उसके नाम पर नहीं है, ऐसी स्थिति में उसे जी.एस.टी. नम्बर अलॉट हो ही नहीं सकता है। 

संबंधित महिला ने आरोप लगाया कि अगर एक व्यक्ति जी.एस.टी. विभाग के पास जाली कागजात लगाकर जी.एस.टी. नम्बर ले सकता है तो ऐसे कई अन्य मामले भी हो सकते हैं, जिन पर जी.एस.टी. विभाग ने ध्यान ही न दिया हो। उन्होंने कहा कि अब संबंधित व्यक्ति प्लाट के आधार पर ही क्रैडिट कार्ड व अन्य कार्ड भी बैंकिंग क्षेत्र से ले रहा है। 

महिला ने कहा कि वह जी.एस.टी. विभाग से इन्साफ की मांग करती है क्योंकि संबंधित रिश्तेदार उनके प्लाट के आधार पर सरकारी विभागों को गुमराह करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई अन्य मामले भी हो सकते हैं, जिसमें कई अन्य लोगों ने भी जी.एस.टी. विभाग को धोखे में रखकर जी.एस.टी. नम्बर लिए हैं, जबकि प्लाट उनके नाम पर न हो। फर्जी ढंग से जी.एस.टी. नम्बर लेने वालों की जांच करवाने की जरूरत है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News