गिरेंगे गोभी-मटर के दाम, मंडियों में आएगी देसी सब्जियां

punjabkesari.in Sunday, Sep 18, 2022 - 02:42 PM (IST)

जालंधर: पंजाब की सब्जियां मंडी में आने वाली है जिससे ज्यादातर सभी सब्जियों के दाम गिरने वाले हैं। सबसे ज्यादा गोभी और मटर के दाम मुंह के भार गिरेंगे क्योंकि इस समय गोभी और मटर काफी ज्यादा दाम में बिक रही है।

आढ़तियों की मानें तो 10 दिनों के बाद पंजाब की फसल मंडियों में आनी शुरू हो जाएगी। गोभी मात्र 5 से 10 रुपए किलो रह जाएगी। हालांकि एक साल में दो माह ऐसे हैं जिसमे बाहरी राज्यों की सब्जियां आती हैं जिससे दाम आसमान को छूने लगते हैं लेकिन दो माह अब खत्म होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि देसी सब्जियां बिल्कुल तैयार हो चुकी हैं और जिसके बाद मंडियों में देसी सब्जियां सप्लाई होनी शुरू हो जाएगी। सब्जियों के दाम कम होने पर घरों के बजट भी गिरावट आएगी। हालांकि जो गोभी पहले गली मोहल्लों में 80 रुपए बिकती थी अब उसका रेट 50 से 60 तक आ चुका है जबकि छोटी रिटेल मंडी में यही दाम 35 से 40 है और मकसूदां मंडी में थोक के दाम 25 से 35 रुपए है। 200 रुपए प्रति किलो बिकने वाला धनिया रिटेल मंडी में 150 से 160 रुपए तक आ गया है और मकसूदां मंडी में इसी क्वालिटी का धनिया 120 से 130 रुपए थोक रेट में बिका। साफ है कि आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम और गिरेंगे।

पुरानी सब्जी मंडी में सब्जियों के रिटेल रेट

प्याज: 20 रुपए

आलू: 22 से 23 रुपए (खरा)

धनिया: 150 से 160

मूली: 17 से 18 रुपए

गोभी 25 से 40 रुपए

बंद गोभी 20 से 22 रुपए                                                                                                                                                       

हरी मिर्च: 28 से 30 रुपए

पुदीना: 30 रुपए

गाजर: 20 से 22 (पहाड़ी)

लहसुन: 40 से 45 रुपए

साग सरसो: 15 से 18 रुपए

चुकंदर: 20 रुपए

नींबू: 40 से 45 रुपए

शिमला मिर्च: 50 से 60 रुपए

मटर: 70 रुपए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News