पंजाब के इस SHO पर गिरी गाज! हुई बड़ी कार्रवाई
punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 04:23 PM (IST)

जालंधर (विशेष): भार्गव कैम्प में लोगों के काम थाने में सही तरीके से न होने के चलते मौजूदा सरकार के पार्षदों ने इलाके के लोगों के साथ मिलकर एस.एच.ओ. भार्गव कैम्प हरदेव सिंह के खिलाफ जबरदस्त घरना प्रदर्शन किया था। गौर हो कि लोग सड़कों पर बैठकर हरदेव सिंह के खिलाफ नारेबाजी करने लगे थे। महिला वार्ड नंबर 41 महिला पार्षद शबनम के पति आप नेता अयूब दुग्गल ने तो साफ शब्दों में कह दिया था कि यदि मारपीट करने वालों के खिलाफ हरदेव सिंह केस दर्ज नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में मारपीट करने वाले गैंगस्टर भी बन सकते हैं। यदि सीनियर पुलिस अधिकारियों ने हरदेव सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह मजबूर होकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में भी दरियां बिछाकर बैठ धरना देंगे।
वहीं दूसरी तरफ ए.डी.सी.पी. सिटी 2 हरिंदर सिंह गिल ने कहा कि पूरे मामले में हरदेव सिंह की लापरवाही सामने आने पर उन्हें पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है। इस बाबत थाने में डी.डी.आर. डालकर हरदेव सिंह की रवानगी भी पुलिस लाइन की कर दी है।
इसके साथ थाने में फिलहाल एस.आई. सुखवंत सिंह कार्यकारी के तौर पर एस.एच.ओ. का काम देखेंगे। एक सवाल के जबाव में पुलिस अधिकारी हरिंदर सिंह ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर रहे है, यदि हरदेव सिंह पर लगाए आरोप साबित हुए तो वह इस बाबत सीनियर पुलिस अधिकारियों के नोटिस में पूरा मामला लाएंगे।
गिल ने कहा कि उनके अधीन पड़ते थानों में लोगों को कसी प्रकार की मुश्किल पेश नहीं आने देंगे। थाने के सभी एस.एच.ओंज को आदेश जारी कर दिए हैं कि पीडित पक्ष की तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज होनी चाहिए। हमलावरों को गिरफ्तार कर पीड़ितों को इंसाफ दिलाया जाएगा।
इससे पहले थाना 4 से तबादला हुआ था हरदेव सिंह का
सूत्रों के मुताबिक जिस प्रकार थाना भार्गव कैम्प के पूर्व एस.एच.ओ. हरदेव सिंह के खिलाफ हुए धरना-प्रदर्शन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। अब लोगों के दिलों में पुलिस का दोबारा भरोसा कायम करने के लिए आने वाले दिनों में पुलिस अधिकारी लोगों के साथ मीटिगें करने वाले हैं।
गौर हो कि हरदेव सिंह थाना 4 में भी बतौर एस.एच.ओ. थे और उनकी आम आदमी के विधायक रमन अरोड़ा जोकि भ्रष्टाचार मामले केस में जेल में बंद है, के साथ नजदीकियां भी थी। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने तुरंत एक्शन लेते हुए हरदेव सिंह को थाना नंबर 4 से बदल दिया था। क्योंकि थाना 4 सैंट्रल इलाके में पड़ता है और विधायक रमन अरोड़ा की इस इलाके में तूती बोलती थी और उनके एक फोन पर पुलिस अधिकारी उनके द्वारा कहे सभी काम हो जाते थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here