नगर परिषद अध्यक्ष करतारपुर के पद से प्रिंस अरोड़ा ने  दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 04:35 PM (IST)

करतारपुर (साहनी): 15 साल से राजनीति में सक्रिय प्रिंस अरोड़ा ने आज अचानक न सिर्फ नगर परिषद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, बल्कि सक्रिय राजनीति से भी दूरी बनाने का मन बना लिया है।

आज सुबह नगर परिषद करतारपुर में आयोजित जनरल हाउस की बैठक में सभी पार्षदों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त करने के बाद प्रिंस अरोड़ा ने हाथ से लिखा अपना  इस्तीफा कार्यकारी अधिकारी देसराज को दे दिया। इस कारण आज से नगर परिषद की कमान अफसरशाही के हाथ आ गई है। अपने इस्तीफे में उन्होंने अपनी परिवारिक जिम्मेवारी और अपने बिजनेस को कारण बताया है और शहरवासियों को पूरा समय ना देने पर इस्तीफा देने का मुख्य कारण बताया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News