रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 09:39 PM (IST)

जालंधर (गुलशन): रविवार दोपहर सिटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैलने की सूचना मिलने पर जीआरपी के एएसआई हीरा सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।  

एएसआई हीरा सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 38-40 वर्ष है। उसकी मौत कुदरती हुई लगती है। उन्होंने कहा कि मृतक के पास से कोई भी आईडी प्रूफ नहीं मिला है। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके, इसलिए शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News