फुलकारी वूमन ऑफ जालंधर के Event में सिमरन ग्रेवाल ने Social Media को लेकर दिए Tips
punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 06:00 PM (IST)

पंजाब डैस्क: फुलकारी वूमन ऑफ जालंधर ने एक कार्यक्रम आयोजित किया, जहां उन्होंने एक वकील और प्रतिष्ठित लग्जरी ब्रांड क्यूरेटर सिमरन ग्रेवाल से बातचीत की। आपको बता दें कि सिमरन ग्रेवाल वैनगार्ड वॉयसिस की संस्थापक हैं, जिसका उद्देश्य स्त्रियों के बारे में जानकारी को बढ़ाना है और इसमें फैशन, कल्याण, कला और संस्कृति के क्षेत्र में शामिल कुछ शानदार हस्तियां भी हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत फुलकारी वूमन ऑफ जालंधर की अध्यक्ष श्रीमती नीरजा महाजन द्वारा संगठन के परिचय से हुई। एक्टिविटी अध्यक्ष किरण संघेरा ने स्पीकर का परिचय दिया जिसके बाद दूसरी एक्टिविटी अध्यक्ष अंजलि दादा ने वक्ता के साथ बातचीत की।
सिमरन ग्रेवाल ने सदस्यों को सोशल मीडिया को चलाने के लिए टूल्स के बारे में, नेटवर्किंग के बारे में और हरेक मैंबर को आत्मविश्वासी और साहसी होने के बारे में गाइड किया। फुलकारी वूमन ऑफ जालंधर के सदस्यों ने समृद्ध सैशन देखा और श्रीमती सिमरन ग्रेवाल द्वारा कुछ सदस्यों को दिए गए व्यक्तिगत मार्गदर्शन का आनंद लिया।
यह कार्यक्रम होटल रेडिसन में आयोजित किया गया था और इसमें लगभग 90 सदस्यों ने भाग लिया था। फुलकारी वूमन ऑफ जालंधर का लक्ष्य आने वाले समय में अपने सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध स्पीकरों से मिलने का अवसर देना है। इस अवसर पर फुलकारी वूमन ऑफ जालंधर की वाइस प्रेजीडेंट प्रीतिका ठुकराल, सैक्रेट्री शीतल सिद्धू, सैक्रेट्री दिव्या महाजन, सोशल मीडिया और पी.आर. इंचार्ज अद्वैता तिवारी, सोशल मीडिया और पी.आर. पल्लवी ठाकुर, खजानची शिल्पा अग्रवाल, खजानची मिन्नी चुघ आदि उपस्थित थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here