''आप'' सरकार का दिखावा,  बैठक सड़क बंद कर मंच सजा कर नहीं होती : दिनेश अरोड़ा

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 10:04 PM (IST)

जालंधर (मनोज) : भाजपा नेता दिनेश अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी द्वारा शहर के मुख्य मार्ग को बंद कर व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित करने पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक, दवाईयों की होलसेल मार्केट दिलकुशा मार्केट, सिविल अस्पताल तथा मुख्य बाजारों की ओर जाने वाली सड़क को बैठक के नाम पर बंद करना जनता के हितों के खिलाफ है।

 दिनेश अरोड़ा ने आरोप लगाया कि यह कार्यक्रम राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से नगर निगम और पुलिस विभाग ने इस कार्यक्रम की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों या अन्य वर्गों के साथ बैठकें सार्वजनिक मार्ग बंद कर नहीं की जातीं, बल्कि ऐसे आयोजनों के लिए उचित स्थान निर्धारित किए जाते हैं, ताकि आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।  दिनेश अरोड़ा ने कहा कि पहली बार इस प्रकार जनता की सुविधाओं को रोककर राजनीतिक बैठक की गई है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए घातक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News