जालंधर कोर्ट में पुलिस को देखते ही 2 युवकों ने लगाई छत से छलांग, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 03:23 PM (IST)

जालंधर : जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में उस समय हड़कंप मच गया, जब तारीख पर पहुंचे दो युवकों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस वहां पहुंची। पुलिस की भनक लगते ही दोनों ने मौके से निकलने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर दोनों को काबू कर लिया।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अमन और फतेह बताए जा रहे हैं और उनका नाम देवी तालाब मंदिर में हुए विवाद के मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी मामले में दोनों आज कोर्ट में तारीख पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस को दोनों के कोर्ट परिसर में पहुंचने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें पकड़ने के लिए वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों पिछले रास्ते की तरफ भागने लगे। इसी दौरान कोर्ट की छत से छलांग लगाकर भागने की भी चर्चा सामने आई है।

पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, छत से छलांग लगाने की बात की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दोनों युवकों का नाम पहले देवी तालाब मंदिर में हुए विवाद के मामले में सामने आया था। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम और दोनों की भूमिका की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News