जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 2 गंभीर घायल

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 08:49 AM (IST)

जालंधर/भोगपुर (राजेश सूरी ) : जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर भोगपुर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस भोगपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया।

हादसा इतना भीषण था कि इसमें 2 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News